नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं सात लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, वाहन वाहन श्रीनगर से बिजनौर जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्रक में 9 लोग थे सवार
मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गुरुवार तड़के हुआ। ट्रक में नौ लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।

घायलों को खाई से निकालकर दो एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया
शवों और घायलों को खाई से निकालकर दो एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीन व्यक्तियों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया। जहां से सभी सात घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। एक घायल हरिद्वार और बाकी घायल वाहन सवार यूपी के हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
