नरवाना(गुलशन चावला) : समाज सेवी संस्था भगवत आश्रय सेवा संस्थान की तरफ से 21 कन्याओं का सामुहिक विवाह करवाया गया। जिसमें नरवाना सहित पूरे भारत वर्ष के समाज सेवकों ने आयोजित समारोह में पहुँच कन्याओं को आर्शिवाद दिया। समारोह में मुख्यतिथि समाज सेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि दूनियां में अगर किसी के पास सेवा भाव की अच्छी सोच हो,तो हमारे देश में एक भी बाप अपनी बेटी की शादी के लिए चिंतत नहीं होगा। जिसका उदाहरण आज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में देखने का मिल रहा है। इस अवसर पर वर और वधु ने कन्या भ्रूण हत्या न करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी वधुओं को जरुरत का सारा सामान बतौर उपहार उन्हें भेट किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
