यमुनानगर, 9 मई 2019 (वीणा अरोड़ा): एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया और बाद में खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। घटना यमुनानगर के पॉश इलाका हुड्डा सेक्टर- 17 की है ,जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुस कर उस पर चाकू से हमला किया। युवक ने एक नहीं बल्कि कई वार अपनी प्रेमिका पर किए और तब तक वार करता रहा जब तक चाकू टूट नहीं गया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने खुद की भी जान लेने की कोशिश की और उसी चाकू से अपना भी गाला काट लिया लेकिन चाकू टुटा होने की वजह से उसकी जान बच गई। फ़िलहाल दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है जोकि फ़िलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वहीं युवक भी गंभीर रूप से घायल है।
डॉक्टरों के मुताबिक युवती के जिस्म पर इतने घाव है कि उन्हें गिन पाना भी मुश्किल है। वहीं युवती की जान बचाने की डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं।
युवक ने अपनी प्रेमिका पर उस वक्त हमला किया जब वो बाथरूम में नाहने गई थी। आरोपी ने एक के बाद एक युवती पर चाकू से कई जानलेवा वार किए और उसके बाद अपना गला भी काट लिया। इसी बीच युवती के चीखने की आवाज सुनकर छत पर गई युवती की माँ नीचे आई और दोनों को बाथरूम में खून से लथपथ देखा, जिसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑफ कैमरा पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक ने इस बात का खुलासा किया कि वो न खुद जिन्दा रहेगा और न ही लड़की को छोड़ेगा। वो लड़की से प्यार करता है और उसे किसी की नहीं होने देगा। फिलहाल पुलिस को लड़की के बयानों का इंतजार है। वहीं लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्यार करते थे और लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी कई और तय कर दी थी जिसके चलते युवक ने यह कदम उठाया।
अकसर देखा गया है कि प्यार में लड़के लड़कियां कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं जोकि न ही कानून की दृष्टि में उचित है और न ही इंसानियत की। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
