कुरुक्षेत्र (भारत साबरी ) : जींद की बेटी कविता ने रचा इतिहास ,WWE में विश्व स्तरीय रेसलर के साथ भिड़ती नजर आएगी कविता , THE ग्रेट खली की एकडमी में दो साल ट्रेनिग लेने के बाद WWE में पहली भारतीय महिला के रूप में सलेक्ट हुई जींद की एक बेटी कविता।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुरुक्षेत्र पहुंची कविता ने बताया कि वह पहली भारतीय महिला है जो WWE में सलेक्ट हुई है और इस बात पर उन्हें फर्क है। कविता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह ऐसे ग्रामीण परिवेश ने निकल कर इस मुकाम तक पहुची जिस परिवेश में लड़की का घर से निकलना काफी मुश्किल होता है। अपनी सलेक्शन के लिए वह ग्रेट खली का शुक्रिया करती हैं। उन्होंने कहा कि खली ने जो सपना देश के लिए देखा था, आज वह पूरा होता दिखाई दे रहा है।
कविता कुरुक्षेत्र उस जिम में पहुंची थी, जहाँ उन्होंने शुरूआती दिनों में ट्रेनिग ली थी। अपने कोच साथी बलवान अमीन से मिलने पहुंची, इस मौके पर कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने भी उनको हार्दिक शुभ कामनाये दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
