कुरुक्षेत्र | 4 अगस्त 2025 – मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे-44 के पिपली फ्लाईओवर पर घटी, जब हरभजन मान की पजेरो SUV एक अचानक सामने आई गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि हरभजन मान सुरक्षित बाहर निकल आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई जब हरभजन मान दिल्ली में शो करने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही उनकी गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
गाड़ी में सवार लोगों में हरभजन मान के सुरक्षाकर्मी को हल्की चोटें आईं, लेकिन हरभजन मान पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
