Sunday , 26 July 2026

करनाल से किडनैप हुई छात्रा पंजाब के मोगा से हुई बरामद, मामले में पुलिस ने दिखई तेजी!

बीते गुरूवार को करनाल से किडनैप हुई छात्रा को पुलिस की टीम ने आखिरकार ढूंढ ही निकाला। बता दें कि 13 साल का छात्रा को कार सवार युवकों ने करनाल से किडनैप कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए किडनैप हुई छात्रा पड़ोसी राज्य पंजाब के मोगा जिले से ढूंढ निकाला। छात्रा के सुरक्षित मिल जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। तस्वीरों में दिखाई दे रही यही वो गाड़ी है जिसमें 13 साल की लड़की को किडनैप किया गया था। परिजनों की माने तो घटना के वक्त लड़की घर से स्कूटी पर समान लेने गई थी। देरी होने पर लड़की घर नही लौटी  परिजनों ने लड़की को ढूंढने की कोशिशें की। लेकिन लड़की नहीं  मिली। जिसके बाद लड़की को पुलिस की टीम ने ढूंढने में जुट गई और किडनैप छात्रा को पंजाब के मोगा से बरामद कर लिया गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल छात्रा को सुरक्षित करनाल लाया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  

फिलहाल लड़की को ढूंढकर मोगा से करनाल पुलिस लेकर आ गई है। वहीं आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसका और कौन साथी था जो उसके साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने में जुटा था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *