Sunday , 13 September 2026

सलमान खान को सजा होने पर पटाखे बजाकर फैसले का किया स्वागत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फतेहाबाद, 5 अप्रैल : हिरण शिकार मामले में सलमान खान को सजा पर फतेहाबाद में बिश्नोई समाज ने पटाखे बजाकर फैसले का किया स्वागत, बिश्नोई सभा फतेहाबाद के सचिव बोले-कोर्ट के फैसले का सम्मान, जो लोग बरी किये गए उनके खिलाफ़ समाज का संघर्ष जारी रहेगा, ऊपरी अदालत में करेंगे अपील।

 

हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाए जाने के फैसले का फतेहाबाद में बिश्नोई समाज ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई है। फतेहाबाद के बिश्नोई मन्दिर में बिश्नोई सभा के लोग एकत्रित हुए और फैसले पर खुशी जताते हुए बिश्नोई सभा फतेहाबाद के सचिव महावीर सिंह ने कहा कि हिरण शिकार मामले में सलमान खान व अन्य आरोपियों पर फैसला आने में वक्त लगा लेकिन कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। महावीर सिंह ने कहा कि बिश्नोई समाज कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है लेकिन सलमान खान के अलावा मामले में दो आरोपी बरी हुए हैं उनके खिलाफ ऊपरी अदालत में बिश्नोई समाज अपील करेगा सभा सचिव ने कहा कि बेजुबान की हत्या के मामले में आज इंसा हुआ है लेकिन यह इंसाफ फिलहाल अधूरा है सभी आरोपियों को सजा मिले तभी बिश्नोई समाज को ने संतुष्टि होगी।

 

सलमान खान को सजा के फैसले पर फतेहाबाद के बिश्नोई मंदिर में पटाखे फोड़कर खुशी जताते हुए बिषणी समाज के लोग, मंदिर के सामने जयकारे लगाते समाज के लोग व बिश्नोई सभा के सचिव से बातचीत।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *