
अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा को मेवात में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। तीसरे दिन रविवार को पदयात्रा का आगाज फिरोजपुर झिरका के गांव साकरस से हुआ। जहां लोगों ने अभय चौटाला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा डेस्क:- मेवात, अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा को मेवात में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। तीसरे दिन रविवार को पदयात्रा का आगाज फिरोजपुर झिरका के गांव साकरस से हुआ। ‘ताऊ देवी लाल अमर रहे, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, जुबां-जुबां पर अभय है, इनेलो की सरकार आना तय है।’ जैसे नारों के साथ भीड़ ने अभय चौटाला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था। 2022 भी निकल गया और वादा अभी भी अधूरा है। आज किसानों को उसकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। आय दोगुणी करने की बजाय केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन काले कानून थोप दिए। इन कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली के चारों और लगातार 13 महीने गर्मी, सर्दी और बरसात में आंदोलन किया।

इनेलो नेता ने कहा कि किसानों को समर्थन देने के लिए उनकी पार्टी ने बैठक करके उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देने को कहा, किसानों के समर्थन में उन्होंने एक मिनट की भी देरी नहीं की और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करती है। चौधरी देवी लाल ने हमेशा ही किसान, मजदूर व कमेरे की लड़ाई और अन्याय के उप-प्रधानमंत्री के पद को भी त्यागने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज महंगाई ने सभी वर्गों की कमर तोड़ कर रखी है। बेरोजगारों को नौकरियां नहीं मिल रही है। कहीं कोई सुनवाई नहीं है और लोकतंत्र में तानाशाही सरकार चल रही है। सत्ता में बैठे लोग सरकार चलाने की बजाय दोनों हाथों से जनता को लूट रहे हैं।

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि एक साजिश और सोची-समझी चाल के तहत सरकार ने प्रदेश में 2 साल तक पंचायत के चुनाव नहीं करवाए। विकास का पैसा कागजों में खर्च करके खुद ही हड़प लिया। अब चुनाव होने के बाद सरकार में शामिल लोग सरपंचों-पंचों व चुने हुए प्रतिनिधियों को बेईमान व चोर कह रहे हैं। यह सब गलत है और इससे जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री और सत्ता में बैठे लोग इनसे भी बड़े बेईमान व चोर हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो को जन-जन का समर्थन मिल रहा है। 1987 जैसी लहर प्रदेश में चल रही है। इससे यह हो जाता है कि यह सरकार जा रही है और इनेलो आ रही है। उन्होंने यह भी वादा किया कि इनेलो की सरकार आने पर बेरोजगारों को 21000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे। महिलाओं के लिए अलग से नीति बनाकर पैंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल ने साल 1987 में पैंशन योजना शुरू की थी, हम चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलते हुए 7500 रुपए पैंशन देंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
