Wednesday , 9 September 2026

Haryana के लाल सरबजोत सिंह को CM मनोहर लाल ने दी बधाई, कहा- शानदार सरबजोत

सरबजोत सिंह ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इतना ही नहीं, भारत के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा में स्थान भी पक्का क लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस जीत पर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरबजोत सिंह को बधाई दी। हरियाणा के सीएम मनोहल लाल खट्टर ने कहा कि शानदार सरबजोत! हरियाणा के लाल सरबजोत सिंह ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक-2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इतना ही नहीं, सीएम मनोहर लाल ने आगे लिखा कि इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए मंगलकामना करता हूँ कि आप ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतकर लाएं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरबजोत सिंह ने फाइनल में 221.1 का स्कोर किया। वह चीन के झांग यिफान (स्वर्ण 243.7) और लियू जिनयाओ (242.1) के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत के लिए निशानेबाजी में 8वां ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया। यह पिस्ट स्पर्धा में देशा का पहला ओलंपित कोटा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *