अमृतसर, 27 जुलाई। जमीनी विवाद को लेकर गुंडागर्दी की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में कुछ युवक सरेआम घर मे घुस कर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे है। बदमाशों द्वारा घर में घुसकर की गई तोड़फोड़ का पूरा नजारा एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुचना मिलते ही
पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना अमृतसर के प्रताप नगर की बताई जा रही है। घर में घुसकर गुंडागर्दी कर रहे ये युवक कोई और नही, बल्कि घर के मालिक नवजीत का ताया और उनके बेटे हैं। जानकारी के अनुसार इनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते अमनदीप अपने कुछ साथियों के साथ नवजीत सिंह के घर पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।
नवजीत के मुताबिक गुंडा गर्दी करने आये युवक उनकी कार मोटर साइकिल और सारा सामान तोड़ कर चले गए। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर उनका विवाद चल रहा है जिसका कोर्ट में केस भी चल रहा है। ,
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
