Saturday , 12 September 2026

राहुल गांधी ने मिजोरम में मतदान से पहले की भावुक अपील

मिजोरम में कल 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उससे पहले कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने मिजोरम के लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं 16 साल का था तब मिजोरम का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि तब मैं अपने पिता के साथ मिजोरम आया था। मिजोरम की सभी 90 विधानसभा सीटों पर कल एक ही फेज में मतदान होने हैं।

वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “मिजोरम के मेरे भाइयों और बहनों, जब आप कल वोट देने जाएं तो कांग्रेस को वोट दें। हम आपकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा करेंगे- यह मेरी गारंटी है।” राहुल गांधी ने भावुक कर देने वाले एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए जनता से ये अपील की। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी कहती नजर आ रही हैं कि मिजोरम उनके दिल में एक खास जगह रखता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *