नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। एक डंपर चालक ने 4 लोगों को कुचल डाला। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा आज यानी शुक्रवार सुबह हुआ। मरने वालों में से तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन एक ही परिवार से हैं। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे नजफगढ़ की फिरनी रोड पर हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डंपर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतकों की पहचान अशोक, इशांत, किरण व जवाहर के रूप में हुई है। अशोक, इशांत व किरण एक ही परिवार से हैं। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल करा रही है। चालक नशे में था या नहीं, अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
