Thursday , 29 October 2026

अनलॉक-2 को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक बुलाई,,,,,,,मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों सहित पुलिस विभाग को भी निर्देश जारी किए,,,, कि मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों पर सख्ती बरते तथा मौके पर ही चालान काटकर उन्हें कम से कम पांच-पांच मास्क दें,,,,,साथ ही श्रावण माह की शिवरात्रि को देखते हुए बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया,,, कि कंटेनमेंट जोन को छोडक़र अन्य क्षेत्रों के मंदिरों में गंगाजल चढ़ाने की अनुमति केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंदिरों में पूजा के लिए पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदान की जाए। दो से पांच व्यक्तियों के समूह को आधा-आधा घण्टे के अंतराल पर टोकन सिस्टम से मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी जाए। लॉकडाउन के बाद वर्तमान में, पूरे देश में क्र्फयू की अवधि रात्रि 10 बजे से प्रात: पांच बजे तक है। श्रावण शिवरात्रि की पूजा का समय 19 जुलाई,2020 सायं 7.19 बजे से शुरू होकर 20 जुलाई,2020 प्रात: 5.30 बजे तक है। इसी के अनुसार लोगों को मंदिरों में जाने की अनुमति दी जाए।  स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने हरियाणा भवन, नई दिल्ली से विडियो कांफ्रेसिंग से जुडक़र मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि राज्य में औसतन कोरोना पॉजिटिव दर 5.9 प्रतिशत है जबकि पूरे देश में यह 7.6 प्रतिशत है। इसी प्रकार, हरियाणा की रिकवरी रेट 75 प्रतिशत है जबकि देश में यह 63 प्रतिशत है। इसीप्रकार, मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 5594 तथा 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा, प्रतिदिन टेस्टिंग रेट भी बढ़ाया गया है। गुरुग्राम में प्रतिदिन 2400, सोनीपत व फरीदाबाद में 880-880, अम्बाला में 472 टेस्ट किया जा रहे हैं। पूरे राज्य में प्रतिदिन 9110 टेस्ट किए जा रहे हैं जिसे बढ़ाकर 12,000 टेस्ट प्रतिदिन तक किया जाएगा। मोबाइल टेस्टिंग की सुविधा भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मरीजों को क्वारंटाइन के बाद या पॉजिटिव के बाद ठीक होने उपरांत पुन: दोबारा टेस्टिंग के लिए आना होता है तो उनको घर से लाने ले जाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंनेे कहा कि रोहतक में उन्हें शिकायत मिली थी कि पुन: टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों को अपने वाहनों से आने के लिए कह रहे हैं।  बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि अभी हाल ही में भारत हेवी इलैक्ट्रॉनिक्स बेंगलुरू से 100 और वेंटिलेटर प्राप्त हुए हैं इसके साथ ही वेंटिलेटर की उपलब्धता 1000 से अधिक हो गई है। नए वेंटिलेटर्स को राज्य के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में वितरित किया जाएगा। इसके अलावा, पंचकूला, रोहतक, गुरूग्राम में प्लाजमा बैंक भी खोले जा रहे हैं। लोगों को प्लाजमा डोनेट करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसी प्रकार, आयुष विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किट्स भी बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक रोग प्रतिरोधक आयुष किट्स बांटी जानी चाहिए। इसकेलिए आवश्यकता पडने पर मुख्यमंत्री कोरोना राहत फंड से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *