Monday , 27 July 2026

स्नेचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस सख्त,तीन स्नैचरों को किया गिरफ्तार !

तीन स्नैचर गिरफ्तार

अंबाला :- अंबाला में लगातार स्नैचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही है । जिसको लेकर अंबाला पुलिस सख्त नजर आ रही है । अंबाला की सीआईए 1 ने कार्रवाई करते हुए तीन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है । जिन्होंने हाल ही में चोड़तमस्तपुर और वाटिका में स्नैचिंग की थी । जिन्हें सीआईए 1 ने नकदी और सोने की बालियों के साथ गिरफ्तार किया है । इसके साथ ही जिस विहकल पर इन वारदातों को अंजाम देते थे वो भी बरामद कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूजा डाबला– ASP अंबाला

एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि सीआईए 1 ने गौरव , विशाल और देवेंद्र कुमार को स्नेचिंग की वारदातों में गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि तीनों ही नग्गल के रहने वाले है इनसे पूछताछ की जाएगी । ये तीनो ही स्नैचर पिछले एक साल से इस काम को कर रहे थे । फिलहाल पुलिस इनसे और भी रिकवरी करने की कोशिश करेगी । पुलिस की माने तो इस मामले में और भी लोग संलिप्त है उनको भी पकड़ा जाएगा ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *