मध्यप्रदेश डेस्क– मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर एक महिला ने 2 मासूमों को अपनी गोद में बैठाकर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में महिला और डेढ़ वर्षीय बेटी की घटना स्थल पर ही जान चली गई, जबकि 4 वर्षीय बेटा आग में झुलसने से गंभीर तौर पर चोटिल हो गया। वहीं आग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के मायके पक्ष का इल्जाम है कि ससुरालवाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
4 वर्षीय बेटा गंभीर
इसी से परेशान आकर उसने यह जिंदगी को समाप्त करने का कदम उठा लिया। वहीं इस घटना में सलेहा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया, राजेश कोरी की पत्नी मृतका द्रौपदी (उम्र 28) ने आत्महत्या की है। मामले में मासूम बेटी की मौत हो गई है तथा 4 वर्षीय बेटा गंभीर तौर पर आग से झुलस गया है। जिसका इलाज हॉस्पिटल में जारी है।
Read More Stories:
पुलिस ने कहा कि, आरभिंक तहकीकात में घर के तनाव के चलते महिला ने यह फैसला लिया है। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही इस मामले में के पीछे की कहानी पता लगाया जाएगा तथा अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
