Monday , 27 July 2026

बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार कई ऊँचा हवा में उछला: देखे वीडियो

फतेहाबाद, 10 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद बस स्टैंड के समीप पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की लाइव फुटेज पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गईं। हादसा काफी खतरनाक था। गनीमत रही की बाइक सवार बच गया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति को कुछ चोटे आई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीसीटीवी में साफ़ दिखाई दे रहा कि एक कार पेट्रोलपंप के सामने टर्न ले रही थी और उसी दौरान सिरसा की ओर से आ रहा एक तेजरफ्तार बाइक सीधा कार के अगले हिस्से में जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था की बाइक सवार उछल कर जमीन पर गिरा गनीमत रही की बाइक सवार की जान बच गई हलाकि युवक को कुछ चोटें आई है।

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक तीन चार फ़ीट ऊँचा हवा में उछलकर जमीन पर गिरा। हादसे के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया जिससे पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *