झांसी रेलवे स्टेशन पर जाली नोट बरामद होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने आज बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों के पास से दो-दो हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं. इन जाली नोटों की कीमत कुल 1.20 लाख रुपये है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि युवकों में से एक मध्य प्रदेश के शिवपुरी से है जबकि दूसरा झांसी के बबीना क्षेत्र का रहने वाला है। ये लोग जाली नोट नयी दिल्ली से लेकर आये थे और बुंदेलखंड में इसे चलाने का प्रयास कर रहे थे.सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों युवकों के मोबाइल फोन का ब्योरा हासिल कर रही है ताकि उनके साथियों के बारे में कुछ सुराग मिल सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
