पानीपत(प्रवीण भारद्वाज): हरियाणा प्रदेश में नाबालिकों के साथ दुष्कर्म के मामलें थमने का नाम नहीं ले रहे एक के बाद एक आए दिन कोई न कोई रेप का मामला सुनने को मिल ही जाता है। क्या कारण है कि हरियाणा राज्य में इस तरह की घिनौनी वारदातें दिन बा दिन बढ़ती जा रही हैं। इस तरह की घिनौनी वारदातों को अंजाम देने वाले दरिंदों को न तो पुलिस का डर है और लगता है न ही इनमे किसी तरह की इंसानियत ही बाकी बची है जोकि इंसानियत को भी शर्मिंदा करने में लगे हैं। अब की बार दरिंदों ने एक नहीं बल्कि दो नाबालिक बेटियों के साथ इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया ,जोकि आपस में बहने भी हैं, ये सब हुआ पानीपत जिले के समालखा विधानसभा के गांव झïट्टीपुर की दो सगी बहनों के साथ जोकि नाबलिक हैं। आरोपी तीन युवकों ने दोनों बहनों को घर से जबरदस्ती उठा कर गैैंग रेप किया। घटना 21 जनवरी रात ग्यारह बजे के करीब की है,उस वक्त दोनों बहने घर पर अकेली थी। दो दिन बाद बहनों ने पिता को आप बीती बताई तो मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में सर्तकता दिखाते हुए न केवल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, बल्कि तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरोपी पास के ही गांव दिवाना के रहने वाले है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
