Monday , 27 July 2026

पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर विक्की गौंडर हुआ ढ़ेर

विक्की गौंडर नवंबर 2016 में पंजाब के नाभा जेल से फरार हो गया था। गौंडर के साथ 5 अन्य कैदी भी जेल से भागे थे,जिनमे 4 गैंगस्टर और 2 खालिस्तानी शामिल थे। जेल से भागने के बाद विक्की गौंडर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बहार था। पुलिस ने विक्की गौंडर को पकड़ने की बहुत कोशिश की पर वो हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब होता जा रहा था। वहीँ पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर गौंडर के खौफ के कारण विक्की गौंडर को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण साबित हो रहा था। जिसे देखते हुए प्रशासन ने गौंडर के शूट एंड साईट के आर्डर जारी कर दिए।
28 साल का हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गोंडर पंजाब का हाईवे डकैत था,जोकि पंजाब के मुक्तसर जिले के सरावां बोदला गांव का रहने वाला था।
 अपने शुरवाती दिनों में गौंडर डिस्कस थ्रो का नेशनल प्लेयर भी रह चूका है,जिसमे उसने  तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल्स भी जीते थे।
बता दें ,विक्की गौंडर जनवरी 2015 में फगवाड़ा के गैंगस्टर सुखा कहलोन के मर्डर के बाद सुर्खियों में आया था। गैंगस्टर गौंडर के बारे में एक और बात जानी जाती है कि वो मर्डर के बाद डेडबॉडी के पास भांगड़ा करता था।
  जिस गैंगस्टर ने काफी लम्बे समय से पंजाब पुलिस की नाक में दम किया हुआ था बीते शुक्रवार वो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस पुलिस एनकाउंटर में विक्की गौंडर के साथ उसका एक साथी प्रेमा लाहौरिया भी  मारा गया ,जबकि एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया। वहीँ एक अन्य अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर और पुलिस की इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *