हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी निशाना साधा है। विज ने कहा कि, अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं.. आगे कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था की राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी। आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है, इन्होंने राजनीतिक महत्वकाक्षाएं रखकर उनके आंदोलन की आड़ में अपने संगठन का निर्माण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंजाब में जो सरकार आई है यह बच्चा पार्टी है- अनिल विज
मंत्री विज ने आगे कहा कि, पंजाब में जो सरकार आई है यह बच्चा पार्टी है। इन्हीं मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर कहा कि, पंजाब सरकार के लिए सिर्फ यही मुद्दा नहीं है इसके अलावा आम लोगों से जुड़े मुद्दे हैं जिस पर ध्यान देना चाहिए।

सीएम मनोहर लाल ने भी आप पर बोला था हमला
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मुफ्त के वादे करने की राजनीति पर आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाने पर लेते हुए मनोहर लाल ने कहा था कि, चुनाव से पहले सब कुछ मुफ्त में बांटने के बाद वादे करो और बाद में इन वादों को पूरा करने के लिए कटोरा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा हो जाओ, यह कहां की राजनीति है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
