हरियाणा डेस्क: रेवाड़ी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बदमाश ने खुद को 3 गोलियां मारी। ये गोलियां उसने पेट और टांग में मारी। बदमाश को गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!।
बदमाश ने पुलिस पर भी की फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश का हत्या के प्रयास मामले में सीआईए भी पीछा कर रही थी। इसके अलावा आरोपी पर भिवानी में तीन मामले दर्ज थे। सीआईए भिवानी को बावल के गांव सुठाना में लोकेशन मिली थी। पुलिस को देख अपराधी छत पर चढ़ गया और उस पर पुलिस पर भी फायरिंग करने का भी आरोप है। तो वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
