बठिंडा, पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को बठिंडा पुलिस की पीसीआर टीम के चार बहादुर पुलिस कर्मियों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में सरहिंद नहर में डूब रहे 11 लोगों की जान बचाई। मुख्यमंत्री ने उनकी इस साहसिक और निःस्वार्थ सेवा के लिए उनकी दिल से प्रशंसा की और आगे भी ऐसे ही समर्पण और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर बठिंडा के एसएसपी अमनीत कौंडल, एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, सीनियर सिपाही जसवंत सिंह और महिला सीनियर सिपाही हरपाल कौर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनकी बहादुरी को प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
हादसा और बचाव की कहानी
23 जुलाई की सुबह, सरहिंद नहर के बहमण पुल के पास एक कार जिसमें 5 बच्चे सहित कुल 11 लोग सवार थे, संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में गिर गई। कार में सवार सभी लोग डूबने लगे, तब इस जानकारी को एक राहगीर ने तुरंत पुलिस को दी।
तुरंत मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के चार पुलिसकर्मियों — एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, सीनियर सिपाही जसवंत सिंह और महिला सीनियर सिपाही हरपाल कौर ने स्थानीय युवाओं और राहगीरों की मदद से घायलों को नहर से बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
सम्मान और पुरस्कार
इस बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ-साथ पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी इन पुलिसकर्मियों की जमकर प्रशंसा की। एसएसपी अमनीत कौंडल ने इन चारों पुलिसकर्मियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क और 25-25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
