Monday , 27 July 2026

दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त निर्देश- ‘ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा डालेगा तो उसे लटका देंगे’

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना से हालाता बद्तर होते जा रहे हैं, तो वहीं ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तो वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अब सख्त रवैया अपानाना शुरू किया है। दरअसल, शनिवार को महाराजा अग्रसेन अस्पताल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ की ओर से उक्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है। अस्पताल ने गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है।

अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है और कहा, ‘ हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।’ पीठ ने कहा, ‘ हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे।’ अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *