Tuesday , 28 July 2026

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने चोरी के सामान के साथ काबू किए दो चोर

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मुखबरी पर भिवानी मार्ग से दो चोरों को चोरी के सामान के साथ काबू किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के ईंचार्ज एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि वे तोशाम बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की एक युवक सुरेंद्र चौक से भिवानी मार्ग पर कट्टे में ईंवर्टर और बैटरी लिए है जो कि बेचने के फिराक में है। टीम ने मुखबरी पर गश्त की तो उनमे से एक पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज-तेज चलने लगा। टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला की पकडे गए आरोपी का नाम सुमित है और उसने अपने साथी नीरज के साथ मिलकर एक वर्ष पहले गांव रिवासा के बस अड्डे से चोरी की और गांव धारण से एक मोटरसाईकिल भी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर न्यायालय में पेश किया जिन्हे वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *