
अंबाला:- हरियाणा पुलिस को कल यानि मंगलवार को राष्ट्रपति फ्लैग मिल गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल के मधुबन में पुलिस को राष्ट्रपति फ्लैग प्रदान किया है औऱ हरियाणा पुलिस की तारीफ़ की है जिस पर अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस है ही तारीफ़ के काबिल जिसको कल अमित शाह धाकड़ कि उपलब्धि से नवाज़ कर गए है । क्योंकि हरियाणा पुलिस काम करने मे सर्वश्रेष्ट है ! विज ने कहा कि कल राष्टपति फ्लैग मिल गया है जो हमारे लिए गर्व कि बात है क्योंकि हरियाणा पूरे भारत मे 10वा प्रदेश है जिसे ये मिला है क्योंकि 25 साल का रिकार्ड देखने के बाद ही ये कलर मिलता है ! विज ने कहा कि अब डीजीपी से लेकर एक सिपाही तक ये कलर लगा सकता है !
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
