बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को पेरिस स्थित मकान खाली करने का आदेश मिला है। फ्रेंच कोर्ट ने समय पर किराया ना दे पाने की वजह से कार्रवाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्सनफैंस के साथ पेरिस के 16 एरांडिस्मेंट अपार्टमेंट में रहती हैं। उन पर 78,787 यूरो यानि 64 लाख का भुगतान ना करने का आरोप है। कपल पिछले साल जनवरी से यहां रह रहा है. फ्लैट का प्रति महीने का किराया 6,054 यूरो है।
फ्लैट के मालिक ने कोर्ट में कहा कि मल्लिका ने कभी अच्छी तरह किराया नहीं चुकाया। सिर्फ 2,715 यूरो का एक ही भुगतान किया है। कोर्ट ने 14 दिसंबर को उन्हें नोटिस भेजा था। मल्लिका और साइरिल को किराए का भुगतान करने को कहा था। जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और अब आखिरकार कोर्ट ने दोनों को मकान खाली करने का आदेश दे दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
