मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में मणिपुर पुलिस ने 5वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 19 साल का एक युवक है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में इस युवक को देखा गया था।वीडियो में लड़के को लोगों की भीड़ को उकसाते और निर्देश देते हुए देखा जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मणिपुर में दिल दहला देने वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस इससे पहले 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन चारों आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 19 जुलाई को मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की वीडियो वायरल होने के बाद ये गिरफ्तारियां की गई थीं. अब इसी मामले में शनिवार के दिन 5वें आरोपी की भी गिरफ्तारी कर लिया गया है।
मणिपुर में महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी के घर को उसी के गांव के लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। गिरफ्तारी होने के बाद जब आस-पास के लोगों को आरोपी के बारे में मालूम चला तो, उन्होंने घर में तोड़-फोड़ करके आग लगा दी। घर तोड़ने और जलाने में अधिकतर महिलाएं शामिल थी. गौरतलब है कि आग आरोपी के समुदाय से जुड़े लोगों ने ही लगाई. आरोपी मैतेई समुदाय से आता है।
पीड़िता का पति हैं पूर्व आर्मी सैनिक
मणिपुर में जिन दो महिलाओं के साथ हिंसक भीड़ ने बदसलूकी की थी, उनमें से एक पीड़िता का पति भारतीय सेना की पूर्व सैनिक है। उन्होंने भारतीय सेना में असम रेजिमेंट के सूबेदार के रूप में काम किया था। इसके अलावा कारगिल युद्ध में भी पीड़िता के पति ने लड़ाई लड़ी थी। वहीं, मामले में दर्ज हुई एफआईआर में यह भी दावा किया गया कि भीड़ ने पीड़ित महिला के भाई को भी मार दिया, जो अपनी बहन को बलात्कार से बचाने की कोशिश कर रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
