इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र पहुंचे इस दौरान आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने छात्र संघ चुनाव के बारे में बात की। दिग्विजय ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में करीब 16 लोग शामिल है लेकिन इनेलो पार्टी में मुख्यमंत्री पद का एक ही दावेदार है और वो है ओम प्रकाश चौटाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं पत्रकारों द्वारा गठबंधन के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि हालांकि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नही है उसके बावजूद भी उन्होंने साफ किया कि इनेलो प्रदेश में किसी के साथ गठबंधन करने नहीं जा रही। उन्होंने कहा कि इनेलो अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है लेकिन केंद्रीय राजनीति के चलते गठबंधन के मुद्दे को वो गोल गोल घुमा गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
