Monday , 27 July 2026

हरियाणा CM की योग साधना का वीडियो वायरल: विधानसभा में मंत्रियों-विधायकों संग किए योग आसन, बोले – ‘योग उत्सव की तरह, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी’

चंडीगढ़, 10 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधानसभा परिसर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे शुरू हुए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री सैनी ने दीप प्रज्वलन कर योग साधना की शुरुआत की और खुद भी पूरे जोश और एकाग्रता के साथ योगाभ्यास किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस दौरान हरियाणा सरकार के कई बड़े नेता भी उनके साथ आसन करते नजर आए। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, विधायक, विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी भी योगाभ्यास में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा आयुष विभाग और योग आयोग के सहयोग से किया गया।

 

मुख्यमंत्री सैनी ने योग को “उत्सव और साधना” बताते हुए कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। ये स्वस्थ रहने का सबसे सशक्त माध्यम है।”

 

विधान भवन में योग, गवर्नर गेट के सामने ओपन सत्र

विधानसभा परिसर स्थित गवर्नर गेट के सामने खुले मैदान में योग सत्र का आयोजन किया गया, जहां हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने अपनी टीम के साथ प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास करवाया। विधायकों से लेकर सचिवालय के कर्मचारियों तक सभी ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

 

21 जून को कुरुक्षेत्र में बनेगा योग इतिहास

हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। 21 जून को कुरुक्षेत्र में ‘योग महाकुंभ’ का आयोजन होगा, जिसमें बाबा रामदेव के नेतृत्व में 1 लाख से अधिक योग साधक एक साथ योग करेंगे।

 

राज्य सरकार की योजना है कि इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक आवेदन भी भेज दिया है और सभी प्रोटोकॉल्स का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *