Saturday , 25 July 2026
FASTag का नया नियम आज से लागू

3000 रुपये में मिलेगा साल भर का FASTag रिचार्ज, 15 अगस्त से शुरू होगी नई सर्विस

नई दिल्ली, 18 जून 2025: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सरकार निजी वाहनों के लिए सालाना Fastag पास शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2025 से होगी और कीमत होगी सिर्फ ₹3000 प्रति वर्ष

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है नया Fastag वार्षिक पास?

यह पास खासतौर पर गैर-व्यावसायिक (निजी) वाहनों के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत वाहन मालिक एक साल में अधिकतम 200 बार टोल प्लाज़ा पार कर सकेंगे — वो भी बिना हर बार भुगतान की झंझट के। यानी एक बार रिचार्ज और साल भर की फ्रीडम!

कैसे मिलेगा पास?

जल्द ही ये सुविधा NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ पर भी उपलब्ध होगी। वहां से आप इस पास को सक्रिय और नवीनीकृत कर सकेंगे, वो भी पूरी तरह डिजिटल तरीके से।

नए सिस्टम से क्या बदल जाएगा?

  • टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारों से राहत
  • वेटिंग टाइम और ट्रैफिक कम होगा
  • डिजिटल लेन-देन से पारदर्शिता और सुविधा
  • 60 किलोमीटर के दायरे वाले टोल विवाद खत्म होंगे
  • लाखों लोगों को सस्ता और स्ट्रेस-फ्री सफर

क्यों है ये एक गेमचेंजर?

गडकरी ने कहा कि इस कदम से नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले निजी वाहन मालिकों को सुविधा, गति और बचत – तीनों का फायदा मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक, इससे करोड़ों लोगों का समय और पैसा बचेगा, साथ ही टोल प्लाज़ा पर अकसर होने वाले विवाद भी कम होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *