हरियाणा डेस्क: हरियाणा में अब 29 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
दिन ढलने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ी
उधर, सोमवार सुबह की शुरुआत बादलवाई व हल्की धुंध से हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। पिछले दिनों के मुकाबले धूप तेज थी। इस कारण से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ गई।

इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी व न्यूतनम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
