भारतीय किसान यूनियन द्वारा 23 फरवरी को दिल्ली में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक इंद्री के हर्बल पार्क में आयोजित की गई। यूनियन के कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर 22 फरवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहाँ से वो लोग फिर दिल्ली के लिए रवना होंगे ,जिसकी रणनीति तैयार करने के लिए सभी कार्यकर्ता आज इकट्ठा हुए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जो वायदे करके वोट ली थी वह झूठे साबित हुए। भारतीय किसान यूनियन सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती है। इसीलिए देशभर में 23 फरवरी को किसान यूनियन सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
