Thursday , 29 October 2026

साइंस सिटी जा रही बस ट्रक से टकराई ,टीचर की मौत

संगरूर। धुंध के चलते साइंस सिटी कपूरथला जा रहा सरकारी स्कूल संगरुर की एक तेज रफ्तार बस एनएच-1 गोराया कनेडियन पैलेस के पास जीटी रोड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिसमे स्कूल के टीचर गुरचरण की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि 2 अन्य साइंस टीचरों नवकरण व कामिनी दो बच्चे सुखजिंद्र और हुसनदीप गंभीर रुप से घायल होने के अलावा आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए जिन्हें फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार स्टाफ व स्टूडेंट्स ने बताया कि बस का ड्राइवर काफी स्पीड से बस चला रहा था। उसे ऐसा करने से रोकने के बावजूद उसने स्पीड कम नहीं की। बस में 49 लोग सवार थे,जिनमें सरकारी स्कूल के नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स एवं टीचर स्टाफ था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *