Saturday , 25 July 2026

छोटी बच्ची ने की मीराबाई चानू की शानदार नकल, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

नेशनल डेस्क: हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत के लिए सिल्वर मैडल जीता और दोशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया । 26 वर्षीय मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इंडिविजुअल सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु के बाद दूसरी खिलाड़ी बनकर इतिहास रच डाला और साथ ही आने वाली नई जनरेशन की इंस्पिरेशन भी बन गई। उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो मचा रहा खूब धमाल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची मीराबाई की नकल करती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। जिसमें एक बच्ची मीराबाई चानू के मेडल जीतने के गौरान्वित पलों की नकल कर रही है। बता दें कि इस वीडियो को उन्ही के साथी वेटलिफ्टर सतीश शिवलिंगम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘जूनियर मीराबाई चानू, इसको कहते हैं इंस्पिरेशन।’

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *