Saturday , 25 July 2026

बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को दी लीगल नोटिस की धमकी, कही ये बात

 बॉलीवुड डेस्कसोनाक्षी सिन्हा ने ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाकर लिखा है कि हुमा उनकी फोटो पोस्ट करना बंद करें। इतना ही नहीं, हुमा ने अपने अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है तो सोनाक्षी ने वहां भी कॉमेंट्स किए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि हुमा बिना परमिशन उनकी तस्वीरें क्यों पोस्ट की हैं। वैसे सोनाक्षी ने ये सब मजाक में कहा है लेकिन फोटो देखकर आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनाक्षी सिन्हा का इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियों में है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा है, तारीफ पाने के लिए मेरी फोटो को अपना बताकर पोस्ट मत करो। मैं तुमको लीगल नोटिस भेज रही हूं। यह फोटो हुमा के अकाउंट पर शेयर है। हुमा ने लिखा है, हैपी हैलोवीन, बीती रात का फोटो। इस पर सोनाक्षी ने कॉमेंट किया है, एक्सक्यूज मी मेरी तस्वीर बिना मेरी इजाजत के कैसे पोस्ट कर रही हो? और अपनी बताकर फैला रही हो।

Read More Stories:

हुमा के भाई ने कही ये बात

इस पर हुमा के भाई साकिब सलीम ने सोनाक्षी को जवाब दिया है, यहां भी चीटिंग। इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया है, वह बस मेरी फोटोज का इस्तेमाल करके लोगों को ये दिखाना चाहती है कि वह सुंदर है। साकिब प्लीज समझाओ इसको। फोटो में बाल खुले दिख रहे हैं और चेहरा छिपा है। हुमा के पोस्ट पर कई लोगों ने कॉमेट्स किए हैं कि वे जूम करके देख रहे हैं। वाकई इस पिक को देखकर नहीं समझ आ रहा कि यह तस्वीर है किसकी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *