Monday , 27 July 2026

पटियाला में स्क्रेप डीलर के यहां विस्फोट, एक की मौत

पटियाला,29अप्रेल। पंजाब के पटियाला शहर की इंदिरा काॅलोनी के हरिंदर नगर में स्क्रेप डीलर के घर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति विक्रमजीत सिंह की मृत्यु हो गई और एक अन्य व्यक्ति मनोहर सिंह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। मृतक स्क्रेप डीलर था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह के अनुसार यह कम तीव्रता का विस्फोट था। घटना की सूचना करीब साढे दस बजे मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। त्रिपुरी थाना प्रभारी राजेश मल्होत्रा के अनुसार स्क्रेप डीलर गुरचरन सिंह के यहां विस्फोट हुआ। वहां रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर कम्प्रेशर रखे थे। प्रारम्भिक जांच में विस्फोट का कारण कम्प्रेशर दिखाई देता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *