नेशनल डेस्क- पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर प्यार में दूरी बढ़ने के कारण लड़की ने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड को में गोली मार दी। 22 साल की एक युवती ने ब्वॉयफ्रेंड को पहले मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने साथ में सिगरेट पी। इतना ही नहीं युवती ने ब्वॉयफ्रेंड को चूमा और उसके बाद युवती ने प्रेमी पर गोली चला दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई
पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, उसकी प्रेमिका ने उसे झारखंड से घर लौटने पर एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया। वह यहां पर कुछ समय पहले ही नौकरी करने गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, हम प्लानिंग के अनुसार, मिले थे। दोनों के बीच बातें हुईं। इसके बाद युवती ने युवक को गले से लगाया। उसे चूमा औऱ दोनों ने साथ में ही सिगरेट भी पी। देखते ही देखते युवती ने बंदूक निकाली औऱ प्रेमी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि, गोली युवक के पेट से छूकर निकल गई। लेकिन, गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।
Read More Stories:
घटना के बाद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पास से बंदूक और कारतूस भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने प्रेमी से बढ़ती दूरी के कारण यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
