Thursday , 10 September 2026

चुनावी जंग बनी व्यक्तिगत लड़ाई, जेजेपी नेता अजय चौटाला ने श्रुति पर दिया विवादित बयान

1 May 2019 : लोकसभा चुनावी का दंगल समय के साथ व्यक्तिगत दंगल बनता जा रहा है। एक रोज पहले जेजेपी संस्थापक अजय चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया कि इसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। श्रुति चौधरी ने अजय चौटाला पर डिप्रेशन में होने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग व महिला आयोग को शिकायत भेजी है। बता दें कि जेजेपी संस्थापक अजय सिंह चौटाला ने महेन्द्रगढ जिला में जेजेपी प्रत्याशी स्वाति यादव के समर्थन में जनसभा करते हुए कहा कि पूर्व सासंद व कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी व उसकी मां किरण चौधरी ने बहुत बढा फ्रॉड किया था। अजय ने चुनाव आचार संहित की गरिमा को पार करते हुए कहा कि श्रुति चौधरी पेट पर दुप्पटा बांध कर रखती थी लेकिन आज तक कोई बीज (बच्चा) पैदा नहीं हुआ। अजय चौटाला के इस बयान के बाद मानों राजनिती में भुचाल सा आ गया। अजय चौटाला के इस बयान की चारों तरफ आलोचना होने लगी। खुद कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने इस बारे में चुनाव आयोग व महिला आयोग को शिकायत भेजी है और उनके खिलाप कार्यवाई की मांग की है। श्रुति चौधरी ने साथ ही अजय सिंह चौटाला की पैरोल रद्द करने की भी मांग की है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने अजय सिंह चौटाला के बायन की निंदा करते हुए कहा है कि अपनी पार्टी को खत्म होता देख अजय सिंह डिप्रेशन में है और तभी ऐसी गलत बात कह रहे हैं। उन्होने कहा कि राजनिती में हार जीत होती रहती है, लेकिन हार को देखते हुए राजनिती का इतना स्तर नहीं गिरना चाहिए। उन्होने कहा कि समाज में ऐसी टिप्पणियों से बहु-बेटियों का अपमान होता है। बता दें कि साल 2004 के चुनावों में भिवानी महेन्द्रगढ लोकसभा से श्रुति चौधरी व अजय सिंह चौटाला आमने सामने थे और श्रुति चौधरी ने अजय चौटाला को हरा दिया था। इस चुनावों में श्रुति चौधरी चुनाव प्रचार में कम निकलती थी। बताया जाता था कि वो गर्भवति हैं। इसी को लेकर अजय चौटाला ने ये विवादित बयान दिया जिसकी आज चारों तरफ आलोचना हो रही है।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *