Sunday , 26 July 2026

जमीनी विवाद को लेकर महिला समेत युवक पर चलाई गोली

पलवल, 25 जून(सौरभ वर्मा):पलवल के गांव घर्रोट में फौज से रिटायर्ड और हरियाणा पुलिस में कार्यरत कर्मचारी ने जमीनी विवाद के चलते अपने भतीजे और अपनी भाभी को गोली मार दी। जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस जांच अधिकारी डीएसपी मौजीराम ने बताया कि गांव घर्रोट निवासी भगवत आर्मी से रिटायर्ड होकर ह‌रियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। आज खेतो पर भगवत दयाल का उनके परिवार के भतीजे हरकेश व उसकी मॅा विद्या देवी के साथ झगडा हो गया। झगडे के दौरान दोनों तरफ से मारपीठ शुरू हो गई। जिसमें भगवत दयाल ने अपनी पिस्टल से हरकेश व उसकी माँ को गोली मार दी। गोली लगने से 23 वर्षीय हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई। और हरकेश की मॅा गंभीर रूप से घालय गई।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हरकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जंहा से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मृतक की मॉ नत्थी देवी को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भगवत को मौके से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामल की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *