Thursday , 29 October 2026

गुरुग्राम में ड्यूटी में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड,  जानिए पूरा मामला,

फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद होने से गुरुग्राम में हाईवे पर जगह-जगह जाम लग गया। गुरुग्राम और दिल्ली के बीच सिरहौल, कापसहेड़ा, आया नगर बार्डर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर वाहनों को रोका गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बंद किए जाने के बाद भी नाकों पर लगे पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर तीन पुलिसकर्मियों को डीसीपी ट्रैफिक ने सस्पेंड कर दिया।डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने बताया कि तीनों जेडओ द्वारा ड्यूटी में कोताही बरती गई और भारी वाहनों को दिल्ली की ओर जाने से नहीं रोका, जिससे दिल्ली बार्डर से इफको चौक तक ट्रैफिक जाम हो गया।रूट डायवर्ट करने के कारण नई दिल्ली, मध्य, उत्तरी व दक्षिण-पूर्वी जिले में सुबह से दोपहर तक जहां-तहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। रिहर्सल के कारण सीमाओं पर भारी वाहन रोक दिए गए थे, जिससे सीमाओं पर भी जाम लगा रहा। सराय काले में सबसे अधिक जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *