Saturday , 25 July 2026

जल विवाद में इनेलो की एंट्री: अभय चौटाला ने दी चेतावनी, 21 तक हरियाणा को पानी नहीं मिला तो…

चंडीगढ़ 16 मई 2025 : हरियाणा और पंजाब के बीच जारी पानी विवाद में अब राजनीति तेज हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार को 21 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तय समय तक हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिला तो 25 मई को पंजाब के सरकारी साधनों का हरियाणा में प्रवेश रोका जाएगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान चौटाला ने कहा कि यह आंदोलन सांकेतिक होगा और आमजन को कोई परेशानी नहीं दी जाएगी, लेकिन पंजाब सरकार के वाहनों और संसाधनों को हरियाणा में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर इसके बाद भी हरियाणा को पानी नहीं मिलता, तो राज्य के सभी रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे।

चौटाला ने इस विवाद पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने पंजाब सरकार के पक्ष में खड़े होकर हरियाणा के साथ अन्याय किया है, जिससे स्पष्ट होता है कि ये दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं, समाधान नहीं

इनेलो की यह एंट्री जल विवाद को एक नए राजनीतिक मोड़ पर ले जा रही है। अब देखना यह होगा कि 21 मई से पहले केंद्र या पंजाब सरकार की तरफ से कोई समाधान आता है या नहीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *