नरवाना, 12 अक्तूबर: कॉलेज में छात्र चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से करवाने के विरोध में नरवाना में के एम कॉलेज के बाहर छात्रों ने जमकर किया प्रदर्शन, कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले चुनाव उन्हें कतई स्वीकार नहीं है और इसका वह पूरे तरीके से बहिष्कार करते हैं।
नाराज छात्रों ने अपना विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और कॉलेज गेट का ताला खुलवाया।
प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों का कहना है कि दिग्विजय चौटाला के 109 घंटों की हड़ताल और लम्बे सँघर्ष के बाद हरियाणा में 22 साल बाद छात्र चुनाव बहाल हो रहे हैं लेकिन बीजेपी इन छात्र चुनावों को अप्रत्क्ष करवाना चाहती है जिसका सभी छात्र विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बीजेपी अपनी इकाई abvp को जीतना चाहती है जिसका छात्र विरोध करते हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आने वाले समय में वोटिंग न होने देने की चेतवनी तक दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
