Tuesday , 28 July 2026

ई- ट्रेडिंग के विरोध में मंडी व्यापारी हड़ताल पर, बढ़ सकती हैं किसानों की मुश्किलें

10 अप्रैल 2019 (फतेहाबाद) : ई- ट्रेडिंग के विरोध में आढ़ती व्यापारी आज प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर हैं। वहीं फतेहाबाद में भी इसका असर दिखाई दिया सुबह से ही अनाज मंडी बंद रही। हड़ताल के चलते व्यापारियों की ओर से फसल की खरीद नहीं की गई। ई- ट्रेडिंग से खफा व्यापारी मंडी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल ने बताया कि सरकार द्वारा ई- ट्रेडिंग के माध्यम से फसल की खऱीद करवाई जा रही है। जिसके विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि ई- ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारी 14 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे और उसके बाद भी अगर सरकार ने अपना निर्णय वापिस नहीं लिया तो 15 अप्रैल को करनाल में प्रदेश स्तर पर व्यापारियों का एक सम्मेलन होगा जिसमें बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

बता दें, ई-ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों द्वारा रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और किसी भी फसल की खरीद नहीं की जा रही। फिलहाल गेहूं की फसल मंडी में आने में अभी समय हैं , लेकिन अगर व्यापारियों का गुस्सा इसी कदर जारी रहा तो आने वाले दिन किसानों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *