Thursday , 10 September 2026

मंत्री अनूप धानक को किसानों ने दिखाए काले झंडे, किसानो और पुलिस में धक्का मुक्की

हरियाणा डेस्क- अन्नपूर्णा उत्सव  के चलते राशन वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हिसार में आयोजित किया गया था। जहाँ पर इस कार्यक्रम के चलते राज्य मंत्री अनूप धानक वहाँ पहुँचे। लेकिन, आजाद नगर में मंत्री अनूप धानक को विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें, इस कार्यक्रम के दौरान किसान भी भारी मात्रा में वहाँ पहुँचे और किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
राशन वितरण के कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान किसानो और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। लेकिन,पुलिस प्रशासन ने किसानों को कार्यक्रम तक नही पहुँचने दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *