
हरियाणा डेस्क:- फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा के लोगों के बीच होली मनाने के लिए पहुंचे । कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ होली का पावन पर्व मनाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ होली मनाई औऱ प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद के जिला उपायुक्त व अधिकारियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्यालय पर बल्लभगढ़ विधानसभा सहित इलाके के लोगों को होली की बधाई दी ,इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को फूल बरसा कर और गुलाल लगाकर बधाई दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
