यूपी डेस्क: यूपी के गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी युवक ने दिवाली की रात अपनी ही मां के गले में कथित तौर पर चाकू रख जान से मारने की धमकी देते हुए उससे बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
मिली जानकरी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक झुग्गी बस्ती में गुरुवार की रात उस समय हुई जब युवक शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां की ओर बढ़ा। अपने बेटे के व्यवहार पर जब महिला ने अपने बेटे के कृत्य पर आपत्ति जताई, तो युवक ने एक तेज चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया ताकि उसे काबू में कर सके। इसके बाद महिला जैसे- तैसे पुलिस स्टेशन पहुंचने और अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
