हरियाणा में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, रेवाड़ी सहित विभिन्न जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। कुछ जगह तेज तो कहीं धीमी बारिश होने के आसार हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। सीजन की बात करें तो इस बार अभी तक 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। ज्यादा बारिश होने के कारण पिछले दिनों प्रदेश में हालात भी बिगड़ गए थे। नदिया उफान पर आने की वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 1 जून से 27 जुलाई के बीच 287.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 186.7 से 54 फीसदी ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो 21 से 27 जुलाई के बीच 43.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 37.8 से 15 फीसदी ज्यादा है। शनिवार सुबह प्रदेश के GT बेल्ट के अलावा दक्षिणी हरियाणा के भी विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। रेवाड़ी में सुबह साढ़े 3 घंटे झमाझम बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 29 और 30 जुलाई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
