नई दिल्ली: एक दिन पहले भद्दी भाषा के साथ ट्विटर पर कई ट्वीट्स लिखने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अब एक नई कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी दोनों पूर्व मैनेजर रहीं नीति सिमोस, प्रीति सिमोस और एक वेबपोर्टल के संपादक के खिलाफ 25 लाख की फिरौती मांगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। याद दिला दें कि अपनी एक्स मैनेजर प्रीति सिमोस के साथ कपिल के अफेयर की खबरें भी काफी गर्म रही थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि कपिल ने एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेब पोर्टल को बिना पुख्ता जानकारियों के खबर छापने के लिए भद्दी भाषा में ट्वीट किया था। दरअसल कपिल शर्मा ने शुक्रवार की शाम सलमान खान की सजा के विरोध में ट्वीट किए। इसके बाद उन्होंने बिना फेक न्यूज और बिना पुष्टि किए खबरें चलाने पर अपना गुस्सा जताया। लेकिन इसके बाद कपिल ने यह ट्वीट खुद-ब-खुद डिलीट कर दिए। ट्वीट्स डिलीट कर कपिल ने इसे हैकर का काम बताया और माफी मांगी। अपनी माफी में कपिल ने लिखा, ‘कृपया इन अभद्र भाषा वाले ट्वीट्स को नजरअंदाज करें, मेरा अकाउंट हैक हो गया है. मैं आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं.’ लेकिन कुछ देर बाद ही यह माफी वाला ट्वीट भी डिलीट हो गया।

शनिवार सुबह कपिल ने फिर से दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में कपिल ने एक दिन पहले के सारे ट्वीट्स की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है, ‘मैंने जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था.. यह मेरी टीम थी जिसने मेरे ट्वीट डिलीट किए हैं.. लेकिन मैं इस … बिकायू रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं.. वह सिर्फ थोड़े से पैसों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है. बेशर्म.’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
