टोहाना, 25 अप्रैल 2019 (नवल सिंह): लोकसभा का चुनावी रण है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक दूजे पर जुबानी हमलों के साथ जमीन स्तर पर अपने-अपने कार्यकतार्आ को एकजुट करने और पार्टी के पक्ष में वोट इकट्ठे करने के लिए सभी जी जान से जुटे हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए इन दिनों चुनावी दौरों पर हैं और वरोधी पार्टियों खासकर भाजपा को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे।
राहुल गाँधी ने देश में जहाँ चौकिदार चोर के नारे को स्थापित किया है तो वहीं प्रदेश में आशोक तंवर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पिछले चुनाव में दिए घुंघरू के शब्दों को निशाना बनाते हुए लगातार उन पर जुबानी हमले कर रहे है। जिसके लिए बकायदा चुनाव प्रचार के लिए सामग्री भी जुटाई जा रही है। अशोक तंवर अपने प्रत्येक चुनावी प्रचार में इसे निशाना बनाकर सुभाष बराला को घेरने में लगे हैं। चुनाव प्रचार के लिए टोहाना पहुंचे अशोक तंवर यह कहने से भी पीछे नहीं हटे कि आज छोटा बच्चा भी कहता है कि चोकिदार चोर है। इतना ही नहीं भाजपा को घेरते हुए अशोक तंवर बोले जिनके घर चुहा नहीं मरा वो राष्ट्रवाद की बात कर रहे।
बता दें , टोहाना में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अशोक तंवर ने एक के बाद एक भाजपा और उसके मंत्रियों को आडे हाथों लिया और मौजूदा भाजपा सरकार पर कई आरोप जड़े। इस दौरान अशोक तंवर के निशाने पर आरएसएस भी रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
