Friday , 30 October 2026

तकरीबन डेढ़ साल बाद अपने लापता जिगर के टुकड़े से मिला एक पिता, क्राइम ब्रांच ने लौटाई खुशी

स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम जो अब तक अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी, तो वहीं अब ये टीम बिछड़े हुए लोगों को अपनों से मिलवाकर समाज में एक नेक मिसाल भी कायम कर रही है। इसी कड़ी में स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे बच्चे को ढूंढा है, जो कि मध्यप्रदश के जबलपुर से बीते डेढ़ साल से लापता था। तकरीबन 15 – 20 दिन पहले बच्चा करनाल मधुबन पुलिस को मिला। जिन्होंने बच्चे को बाल गृह आश्रम भेज दिया, उसके बाद बच्चे से स्टेट क्राइम ब्रांच ने संपर्क किया उसकी काउंसलिंग की और उससे उसके बारे में पूछा। थोड़ी सी जानकारी मिलने के बाद स्टेट क्राइम की टीम जबलपुर पहुंचती है और शुभम के पिता और परिवार को ढूंढने की कोशिशें की जाती है। बड़ी मशक्कत के बाद शुभम के पिता का पता चलता है और फिर उनसे मिलकर उन्हें शुभम के बारे में बताया जाता है। शुभम को लेने के लिए उन्हें करनाल बुलाया जाता है।

तकरीबन डेढ़ साल बाद शुभम अपने परिवार के पास दोबारा जाकर खुश हैं शुभम के पिता ने भी अपने बेटे के सही सलामत मिंलने के बाद राहत की सांस ली है। स्टेट क्राइम ब्रांच आगे भी उन लोगों उनके घर तक पहुंचाने के प्रयास में जुटी हुई है जो अपने परिवार वालों से बिछड़ गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *